Deoria news:अपराध से बचने के लिए महिलाओं व छात्राओं को दी गई जानकारी
अपराध से बचने के लिए महिलाओं व छात्राओं को दी गई जानकारी।
देवरिया।
नारी शक्ति मिशन 5.0 के तहत आरती घाट पर महिलाओं छात्राओं को सुरक्षा और साइबर अपराध से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी स्थानीय विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान में दी गई संतोष यादव उप निरीक्षक सर्वेश सिंह ने उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। जिसमें महिला हेल्पलाइन 1090 एंबुलेंस सहायता 108 और 102 सीएम हेल्पलाइन 1076महिला अपराध 181
साइबर ठगी 1930 इसके अलावा, उन्हें साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बताए गए, जैसे कि संदिग्ध लिंक और अटैचमेंट से सावधानी रखना और मजबूत पासवर्ड बनाना। महिला कांस्टेबल सीमा यादव और प्रियंका यादव भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अनुभव कराना है विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान के संचालक अरविंद त्रिपाठी प्रधानाचार्य राम गोपाल सोनकर सहित विद्यालय की सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।