Azamgarh news:छेड़खानी करने वालों अब संभल जाओ!, आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई,एक आरोपी गिरफ्तार,देख लीजिए वीडियो
Azamgarh :Harassers, beware! Sidhari police take swift action,one accused arrested
आजमगढ़ 16 अक्टूबर :मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना सिधारी पुलिस टीम द्वारा लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सिधारी हिमेन्द्र सिंह के निर्देशन में उ0नि0 पवन पाण्डेय मय हमराह द्वारा आज दिनांक 16.10.2025 को ग्राम समेदा से समय 15:45 बजे मेला देखकर घर जा रही लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। रजनीश सिंह पुत्र यशवन्त सिंह, निवासी ग्राम समेदा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 28 वर्ष। गुरुवार को वादिनी द्वारा थाना सिधारी पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि मेला देखकर घर लौटते समय अभियुक्तगण अनुराग उर्फ गफू तथा 2. रजनीश सिंह पुत्रगण यशवन्त सिंह, निवासी ग्राम समेदा, थाना सिधारी, द्वारा छेड़खानी की गई।इस संबंध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 463/2025, धारा 76, 115(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक पवन पाण्डेय द्वारा की जा रही है।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने हेतु आजमगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।