Deoria news, महिला सशक्तिकरण पर छात्राओं को किया गया जागरूक

महिला सशक्तिकरण पर छात्राओं को किया गया जागरूक,

छात्राओं आगे बढ़ने से होगा सशक्त देश का निर्माण —सर्वेश कुमार सिंह,

अमिट रेखा, बरहज देवरिया।
बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थित
सतराव में श्री अनंत इंटरमीडिएट कालेज में सशक्तिकरण पर मिशन शक्ति फेज 5 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें छात्राओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया बरहज थाने की पुलिस हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का एक मात्र संकल्प महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान स्वालंवन और सशक्त बनाने के लिए सरकार के निर्देश पर पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। जिसमें सभी देशवासियों को आगे आने की जरूरत है । उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकार और कानून के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शामिल छात्राओं को बुमेन पाँवर लाइन 1090 ,181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आपातकालिन पुलिस सेवा 112 नम्बर सहित अन्य कई महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान उपनिरीक्षक सुभाष यादव,बबलू गिरी,उमेश यादव, कांस्टेबल रजनी सिंह, प्रियंका यादव, सीमा यादव, बबलू गिरी जितेंद्र यादव,सनी यादव ,प्रभात आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button