Deoria news, 1 दिन की प्रधानाध्यापक बनी छुगुरी, तहसीलदार अरुण कुमार सिंह ने कराया कार्यभार ग्रहण
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी कुमारी छगुरि, तहसीलदार अरुण कुमार सिंह ने कराया कार्य भार ग्रहण।
देवरिया।
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी
कुमारी छांगुरि को कार्यभार ग्रहण कराए तहसीलदार श्री अरूण कुमार
एवं नायब तहसीलदार श्री रवीन्द्र कुमार मौर्या आज महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जयनगर no-2 नगर क्षेत्र बरहज पर एक दिन के लिए क्लास 5 की छात्रा छांगुरि को प्रधानाध्यापक बनाया गया प्रधानाध्यापक का चार्ज दिलाते हुए तहसीलदार श्री अरूण कुमार जी ने कहा कि बच्चों को उत्साहित करने एवं पढ़ाई में मन लगने के लिए सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चल रही है जिसमें नारी सशक्तिकरण प्रमुख योजना हैं आज प्राथमिक विद्यालय जयनगर नo-2 पर प्रधानाध्यापक बना कर खुद को बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं यहां के प्रधानाध्यापक द्वारा हमेशा नया कार्य किया जाता है जिसके लिए वह साधुवाद के पात्र हैं
इसी क्रम में नायब तहसीलदार श्री रवीन्द्र मौर्य ने कहा कि विद्यालय की साफ सफाई एवं विद्यालय का प्रांगण देख मन आह्लादित हो जाता है इसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस बधाई के पात्र हैं उन्होंने एक दिन के लिए बनी प्रधानाध्यापक को काफी ज्ञान और कर्म प्रधान की बात की उन्होने कहा कि अगर आप दृढ़ संकल्प लें लिए तो कोई कार्य असम्भव नही है उदाहरण के लिए अपने प्रधानाध्यापक श्री प्रिंस को देख लीजिये उनकी दृढ़ संकल्प ने विद्यालय का कायाकल्प कर दिया एवं हमेशा विद्यालय के प्रति समर्पित रहते हैं तहसीलदार श्री अरूण कुमार एवं नायब तहसीलदार श्री रवीन्द्र मौर्य जी ने एक दिन के लिए बनी प्रधानाध्यापक को शुभकामनाएं दिए कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस ने तहसीलदार श्री अरूण कुमार एवं नायब तहसीलदार श्री रवीन्द्र मौर्य जी को बैज लगा कर सम्मानित किया एवं विशेष शिक्षक मणिनद्र सिंह ने नायब तहसीलदार को माल्यार्पण किया वही प्रधानाध्यापक ने तहसीलदार का माल्यार्पण किया एक दिन की बनी प्रधानाध्यापक को बैज एवं माला पहनाकर अर्चना त्रिपाठी शिक्षा मित्र ने स्वागतम किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा यादव शिक्षा मित्र, आशा देवी, मंजू देवी,श्वेता जैसवाल, सरिता देवी,मीना देवी,माला देवी, वंदना देवी एवं विद्यालय की छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।