Deoria news, डॉक्टर प्रज्ञा तिवारी को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से आमंत्रण करेगी प्रतिभा
डॉ. प्रज्ञा तिवारी को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से आमंत्रण, करेंगी सहभागिता।
देवरिया।
डॉ. प्रज्ञा तिवारी का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आमंत्रण एक बड़ी उपलब्धि है। देवरिया जिले की बी. आर. डी. बी. डी. पी. जी. कॉलेज, आश्रम बरहज की मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रज्ञा तिवारी को यूके स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरी ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑफ साइकोलॉजी में भाग लेने का मौका मिला है। यह उनके लिए और पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। डॉ. तिवारी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में अपने देश और महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और भावनात्मक क्षण है। उनकी पुस्तक “Abnormal Psychology” 2025 में प्रकाशित हुई, जिसका लोकार्पण हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला जी द्वारा किया गया था। डॉ. प्रज्ञा तिवारी की इस उपलब्धि से महाविद्यालय और पूरे जनपद को प्रेरणा मिली है। प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। यह उपलब्धि डॉ. तिवारी के लिए नई दिशा देने का कार्य करेगी और मनोविज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को और भी महत्वपूर्ण बनाएगी