Deoria news:महिलाओं एवं लड़कियों ने किया गोवर्धन पूजा

महिलाओं लड़कियों ने किया गोवर्धन पूजा।
देवरिया।
स्थानीय अनंतपुरी कॉलोनी में, हर्ष उल्लास के बीच गोवर्धन पूजा किया गया। गोवर्धन पूजा की कहानी बचपन से भगवान कृष्ण से जुड़ी हुई कथा को भी शकुंतला मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं और लड़कियों को सुनाया उन्होंने कहा कि जब गोकुल वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अपनी अनामिका उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था गोकुलवासी इंद्र की पूजा करते थे लेकिन कृष्ण ने उन्हें समझाया कि इंद्र की पूजा से करने से बेहतर गाय और गोवर्धन की पूजा की जाए इंद्र इसको जानकर बड़ा क्रोधित हुआ और भीषण बरसात करने लगा तब भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोकुल निवासियों की रक्षा की 7 दिनों तक लगातार इंद्र, मूसलाधार बरसात करते रहे और भगवान श्री कृष्णा रक्षा करते रहे इंद्र को जो अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने भगवान श्री कृष्णा मांगी इसके बाद गोवर्धन पूजा प्रारंभ हुआ ।आज के गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शशि कला शर्मा ,सविता पांडे ,मनोरमा तिवारी, शकुंतला मिश्रा, इस्रावती पांडे ,बुलबुल पांडे, प्रज्ञा पांडे ,निशा यादव, लाडो , सिंपल गुप्ता आकांक्षा मिश्रा सहित अन्य ने गोवर्धन पूजा कर भाइयों के लंबी उम्र की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button