जबलपुर में करंट की चपेट में आई महिला की मौत, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

A woman died after being electrocuted in Jabalpur; villagers accused the electricity department of negligence.

जबलपुर:ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग की लापरवाही लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। ताज़ा मामला जबलपुर के थाना बरेला अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी बरेला का है, जहाँ करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।मृतका की पहचान मुन्नी बाई, निवासी ग्राम बम्हनी बरेला के रूप में हुई है। ग्रामीणों और स्थानीय सरपंच ने घटना के लिए विद्युत विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में बार-बार शिकायतों के बावजूद खराब तारों और खुले कनेक्शनों की मरम्मत नहीं की जाती, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही थाना बरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।इस मामले पर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और विद्युत विभाग की लापरवाही की भी जांच रिपोर्ट में शामिल की जाएगी।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button