Jabalpur news:कपड़ा व्यापारि से दुकान में घुसकर मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल 

Video of a cloth merchant being beaten up after entering his shop goes viral

जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत बीती रात आनंद कुंज स्थित एक कपड़े के शोरूम से निकाल कर एक युवक पर बेसबॉल के डंडे से आरोपियों ने सरेआम हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है सोशल मीडिया में वायरल , इस वीडियो में व्यापारी से भी मारपीट का आरोप है।वंही इस मारपीट की इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि आनंद कुंज तिराहे में स्थित “हम लोग” कपड़े के शोरूम में एक युवक का कुछ लोग पीछा करते हुए आए,और युवक से शोरूम के अंदर घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम देते नजर आए । जिसमें युवक के पीछे-पीछे हाथों में बेसबॉल का बैट लिए हुए कुछ लोग घुसकर मारपीट करते नजर आ रहे है। उन्होंने युवक को बाहर निकाल कर बेसबॉल के बैट से भी मारपीट की है ।वंही यह भी आरोप है कि मारपीट की इस घटना के दौरान शोरूम के अंदर व्यापारी से भी मारपीट की गई। शोरूम संचालक सुधीर नायक के अनुसार कुछ लोग सीधे शोरूम में अंदर आ गए एवं उनके बेटे साहिल नायक के साथ मारपीट करते हुए एक युवक को खींचकर बाहर ले गए जहां उसके साथ मारपीट की गई। वंही जानकारों की माने तो इतना ही नहीं आरोपियों ने शोरूम के अंदर कांच की बोतल भी फोड़ी।उक्त घटना की शिकायत थाना गढ़ा में दी गई व्यापारी की शिकायत पर घटना के सम्बंध में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button