Mau News:मधुबनमोड़ पर आधेघंटे से अधिक समय तक लगा जाम। एम्बुलेंस भी फंसी रही। लोग हुए परेशान।

घोसी। मऊ। घोसी नगर के मधुबन मोड़ पर बृहस्पतिवार को आधे घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। एम्बुलेंस भी फंसी रही। उसके द्वारा हूटर बजाने के बाद भी कोई रास्ता देने को तैयार नहीं दिखा। मात्र एक होमगार्ड ड्यूटी पर रहा। लोगों ने उसका सहयोग कर जाम को 45 मिनट बाद खत्म कराया।
घोसी नगर के मधुबन मोड़ पर शाम को बड़े वाहनों के चलते एवं मुख्य मार्ग के साथ मधुबन रोड के दोनों किनारे बेतरतीब ई रिक्शा, ठेलो खड़े होने के चलते आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। इसके चलते छोटे बड़े वाहनों की लम्बी कतार लग गई। वहां तैनात एक होमगार्ड जाम को खत्म कराने में परेशान रहा। स्थानीय कुछ यूवकों न जाम को खत्म कराने में सहयोग करते दिखे। इस बीच हूटर बजाती एम्बुलेंस भी फंसी रही। सबसे बड़ी बात दो पहिया वाहनों के साथ ई रिक्शा के जल्दी पहुंचने की जल्दी भी जाम में सहयोग करते दिखा। मधुबन मोड़ के आस पास बेतरतीब खड़े ई रिक्शा, ठेला आदि अपनी जगह से हटते ही नहीं दिखे। सबसे अधिक परेशानी दूर जाने वालो के साथ महिलाओं को रही। नगर के लोगों ने मांग किया कि मधुबन मोड़ के साथ मझवारा मोड़ पर सुबह 7 बजे से लेकर देर शाम 9 बजे तक पर्याप्त संख्या में पुलिस, होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही मालवाहक बड़े वाहनों को नगर में प्रवेश रोक कर फोर लेन बाई पास से वाराणसी गोरखपुर जाने दिया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button