Deoria news:स्वर्गीय प्रकाश सिन्हा, की 24 वी, पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई
स्वर्गीय प्रकाश सिन्हा , की 24वीं पुण्यतिथि श्रद्धा , पूर्वक मनाई गई।
देवरिया।
सलेमपुर बापू इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे स्वर्गीय प्रकाश सिन्हा की 24 वी पुण्यतिथि, श्रद्धा के साथ मनाई गई
कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्तमान प्रधानाचार्य कैप्टन संतोष चौरसिया ने कहा कि स्वर्गीय प्रकाश सिन्हा एक आदर्श शिक्षक एवं कर्मठ प्रशासक थे, जिन्होंने विद्यालय को शिक्षा और अनुशासन की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। वे सदैव अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहे और उनका योगदान विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान
वीरेंद्र कुमार, हिमांशु सिन्हा,प्रभुनाथ मिश्र , रामध्यान प्रसाद, संजय कुमार सिंह, नागेंद्र द्विवेदी, राकेश कुमार राय, रवि प्रताप सिंह, दिवाकर मिश्रा, कु0 नीलम चौधरी, कु0 श्वेता गुप्ता, ममता कुमारी, हिना कौसर, रोशन कुमार कुशवाहा, डॉ विकास कुमार द्विवेदी, दिग्विजय प्रजापति, अनिल कुमार सिंह, शैलेश, रीना जायसवाल, आफरीन, सोनम पाण्डेय, शालिनी सिंह, ओम नारायण तिवारी, सुधीर कुमार, सुरेंद्र कुमार, मुरारी चरण ,श्री प्रदीप कुमार आदि शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्य एवं विद्यालय के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय प्रकाश सिन्हा जी के आदर्शों का अनुसरण करने एवं उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।



