Jabalpur news:कपड़ों के शोरूम में बेसबॉल बैट से हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने निकाला जुलूस
Jabalpur: Accused arrested for baseball bat attack in clothing showroom, police take out procession

जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत एक कपड़े के शोरूम में बेसबॉल के डंडों से हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसका जुलूस निकालते हुए पुलिस ने आरोपियों को गुंडागर्दी से तौबा किए जाने की कसम खिलवाई। आपको बता दें कि आनंद कुंज तिराहे में स्थित “हम लोग” कपड़े के शोरूम में एक युवक का कुछ लोग पीछा करते हुए आए,और युवक से शोरूम के अंदर घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम देते नजर आए । जिसमें युवक के पीछे-पीछे हाथों में बेसबॉल का बैट लिए हुए कुछ लोग घुसकर मारपीट करते नजर आ रहे है। उन्होंने युवक को बाहर निकाल कर बेसबॉल के बैट से भी मारपीट की है ।वंही यह भी आरोप है कि मारपीट की इस घटना के दौरान शोरूम के अंदर व्यापारी से भी मारपीट की गई। शोरूम संचालक सुधीर नायक के अनुसार कुछ लोग सीधे शोरूम में अंदर आ गए एवं उनके बेटे साहिल नायक के साथ मारपीट करते हुए एक युवक को खींचकर बाहर ले गए जहां उसके साथ मारपीट की गई। वंही जानकारों की माने तो इतना ही नहीं आरोपियों ने शोरूम के अंदर कांच की बोतल भी फोड़ी।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



