जबलपुर में पारिवारिक विवाद बना दोहरी हत्या: छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कर दी हत्या

A family dispute in Jabalpur led to a double murder: the younger brother killed his elder brother and sister-in-law.

जबलपुर के घमापुर थाना अंतर्गत बल्दी कोरी दफाई क्षेत्र में चौधरी समाज के परिवार में मामूली पारिवारिक विवाद ने खूनी खेल का रूप ले लिया और देखते ही देखते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई , सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम का आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी घमापुर प्रतीक्षा मार्को से प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष चौधरी और बबलू चौधरी अपने पैतृक ग्रह में एक साथ निवास करते थे इधर संतोष के द्वारा दादा की जमीन जमीन पर घर बनवाया गया था जिसे लेकर छोटे भाई बबलू करी ने भी वहां अपने हिस्से की बात कही जिस पर दोनों का विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे प्रॉपर्टी का विवाद वाद विवाद से मारपीट में तब्दील हो गया और इस पर गाली गलौज करते हुए छोटे भाई बबलू ने धारदार हथियार से अपने बड़े भाई संतोष चौधरी और भाभी बबीता चौधरी की हत्या कर दी घटना के बाद घबराकर संतोष के बच्चे भी बाहर की ओर भागे और पड़ोसियों की मदद से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आप बबलू चौधरी फरार है जिसकी सर गर्मी से तलाश की जा रही है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button