जबलपुर में बड़ी चोरी का खुलासा, महिला के घर से लाखों की चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
A major theft has been uncovered in Jabalpur. The accused, who stole lakhs of rupees from a woman's house, has been arrested.

जबलपुर जिले के गोरखपुर थाना अंतर्गत बीते 21 अक्टूबर को इंदिरा स्कूल हाथी लाल के पास रहने वाली श्रीमती लक्ष्मी शर्मा के घर पर हुई चोरी की वारदात पर तफ्तीश करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में ही बने उनके ऑफिस में सुबह ऑफिस का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था वही अलमारी में रखे हुए लाखों के सोने चांदी के गहने और नकद चुरा लिए गए थे। सीसीटीवी एवं अन्य सबूत के आधार पर आरोपी की पहचान निखिल सेठ के रूप में की गई जो कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और श्रीमती लक्ष्मी शर्मा के यहां पहले किराए से रहता था। गोरखपुर पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ जाकर निखिल सेठिया को पकड़ा एवं पूछताछ की गयी जिसने अपने पूर्व मकान मालकिन श्रीमति लक्ष्मी शर्मा के यहाँ चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये रूपये एवं जेवर को अपने नानी के घर ग्राम केमला में छिपाकर रखना बताया । आरोपी की निशादेही पर ग्राम केमला में दबिश देते हुये चुराये हुये सोने के सोने की 4 चूडी, 4 कंगन, 4 हार, 2 जोडझुमकी, 6 अंगूठी, 2 जोडी कान के, 1 जोड कनछडी, 3 सिक्के, 2 बेंदी, 5 लौंग, 4 जोडी टाप्स, कुल वजनी 30 तोला तथा चांदी की 1 करघन, 6 पायल, 1 गुच्छा, 8 बिछिया, 2 कड़े, 1 हाय चंद्रमा, 2 पैर कडे, 1 अंगूठी, 25,सिक्के, कुल वजनी चांदी वजनी 715 ग्राम, तथा नगद 61 हजार रूपये, जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



