Deoria news:जीएम अकैडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा

जी एम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा”
देवरिया।
सलेमपुर (देवरिया)। नगर के अग्रणी विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लोक आस्था के महापर्व के रूप में सूर्य षष्ठी अर्थात् छठ पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने छात्र छात्राओं द्वारा छठ वेदियां, डाला छठ की मनमोहक झांकियां, कोसी भराई, सूर्य अर्घ्य आदि कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने कांच हि बांस के बहंगियां, बहंगी लचकत जाय, पहिले पहिल हम कइनी छठि मइया बरत तोहार, दर्शन देहिं ना आपन सुरुज देव आदि गीतों पर अपने प्रदर्शन किए। नन्हें मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को बहुत ही शानदार बना दिया।
बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि छठ व्रत भगवान सूर्य की उपासना के साथ लोक आस्था का महापर्व है। इसका संबंध एवं महत्व हमारे दैनिक, सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सौहार्दपूर्ण जीवन से है। स्वच्छता, पवित्रता, पर्यावरण संरक्षण, सौहार्दपूर्ण वातावरण आदि हमारे जीवन को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से प्रभावित करते हैं। ऐसे पर्व हमें भाईचारा का पाठ पढ़ाते हुए आपस में मिलजुल कर रहना सिखाते हैं।
कार्यक्रम में पृशा, श्रृष्टि, अनुराधा, काव्या, त्रिशा, पूर्वी, आरोही, रुहानिका, नाव्या, किंजल, कार्तिक, वैदिश, विष्णु, अयांश, दिव्यांशु आदि की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही।
इस मौके पर श्वेता राज, सरिता, रेनू, सरस्वती, अंकिता, खुशबू, अनिता, जोया, भारती, अल्का, अनुष्का, अंशु, संजना, रागिनी आदि की भूमिका सराहनीय रही। सभी ने कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button