Deoria news, छठ पूजा करने जा रहे दंपति बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर हुए घायल
छठ पूजा करने जा रहे हैं दंपति घायल।
देवरिया।
बरहज
सोमवार को छठ पूजा करने मायके बाइक से जा रही एक महिला अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। उनका इलाज बड़हल गंज के एक निजी अस्पताल मे चल रहा है। इसकी जानकारी पति जितेंद्र जायसवाल ने दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जितेंद्र जायसवाल उर्फ जीतू की पत्नी सुनीता जायसवाल उम्र 40 वर्ष पटना घाट करीब 1:00 बाइक से जा रहे थे कि नौकटोला मार्ग के समीप ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गयी जिससे सुनीता जायसवाल सड़क पर गीरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी।
आनन फानन मे स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है



