Jabalpur news:चलती ट्रेन में भांजी के पति पर दनादन चाकू चला मौत के घाट उतारने वाला मामा ससुर गिरफ्तार
Uncle-in-law arrested for stabbing niece's husband to death in a moving train

Jabalpur:गत सोमवार 27 अक्टूबर को धनबाद से चलकर उधना जाने वाली ट्रेन में दनादन चाकूओं के वार कर नर्मदापुरम जिले निवासी 31 वर्षीय युवक शैलेन्द्र हांडिया को मौत के घाट उतारने वाले उसके मामा ससुर को बुधवार को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक आरोपी गोविंद रघुवंशी को GRP पुलिस ने पिपरिया नर्मदापुरम से गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी GRP भावना मरावी ने बताया कि 27 अक्टूबर को धनबाद से चलकर उधना जाने वाली ट्रेन में चाकूबाजी की घटना में घायल हुए शैलेन्द्र हांडिया को गंभीर हालत में जबलपुर रेलवे स्टेशन में उतारा गया था।जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। युवक की हत्या करने के मामले में उसके मामा ससुर गोविंद रघुवंशी का नाम सामने आया था। जिसे पिपरिया नर्मदापुरम से गिरफ्तार कर लिया गया है,
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



