Azamgarh news: नये कानून,नयी सोच,महिला सुरक्षा से साइबर तक,एसपी डॉ. अनिल कुमार के मार्गदर्शन में जनपदभर में चल रहा अभियान

Azamgarh: “Awareness Campaign on New Criminal Laws-2.0” successfully launched under the leadership of Senior Superintendent of Police Dr. Anil Kumar

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़। जन-जागरूकता और कानून व्यवस्था के सशक्त क्रियान्वयन की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में जनपद में “नये आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान-2.0” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बरदह क्षेत्र के अंतर्गत ठेकमा पुलिस चौकी पर आमजन के साथ एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उपस्थित जनसामान्य को नवीन आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता (BNS-01), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS-02) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA-03) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने सरल भाषा में समझाया कि ये नए कानून न केवल अपराध नियंत्रण में प्रभावी सिद्ध होंगे, बल्कि न्याय प्रक्रिया को और भी तेज़, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाएंगे।डॉ. कुमार ने बताया कि नये कानूनों में महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, ZERO FIR, e-FIR, घरेलू हिंसा से संरक्षण, समयबद्ध न्याय जैसी व्यवस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य हर नागरिक को सुरक्षित, सशक्त और कानून के प्रति जागरूक बनाना है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों, विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनसहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज के हर वर्ग तक नए कानूनों की सही जानकारी पहुँच सके।कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनिल कुमार ने आमजन से अपील की कि वे नये कानूनों की जानकारी प्राप्त करें, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और विधि-व्यवस्था के पालन में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।जनसामान्य ने इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में आजमगढ़ पुलिस न केवल कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने में अग्रणी है, बल्कि समाज को शिक्षित और जागरूक करने में भी मिसाल कायम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button