आजमगढ़ पुलिस को मिली नई सुविधाएं,एसपी डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन और वृक्षारोपण

अपराध नियंत्रण और जनसेवा की दिशा में आजमगढ़ पुलिस की नई पहल,एसपी डॉ. अनिल कुमार ने किए तीन भवनों का लोकार्पण

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

अपराध नियंत्रण और जनसेवा की दिशा में एक और कदम,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने किया नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण, फोटो

आजमगढ़। जनपद में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में थाना बरदह में नवनिर्मित स्टोर रूम, ठेकमा पुलिस चौकी, तथा दुबरा में नवनिर्मित पुलिस बूथ का भव्य उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत डॉ. अनिल कुमार द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया, जिसके माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति समाज को प्रेरक संदेश दिया।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि

“पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता लाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। इन नवनिर्मित भवनों के माध्यम से न केवल प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ेगी, बल्कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के प्रयासों को भी नई गति मिलेगी।

जनपद आजमगढ़ में अपराधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डॉ. अनिल कुमार की नेतृत्व शैली लगातार सराहनीय रही है। उनके निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे निरंतर अभियान, नये आपराधिक कानूनों के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम और सख्त अपराध नियंत्रण नीति ने अपराधियों में खौफ और आम नागरिकों में विश्वास का वातावरण बनाया है।थाना बरदह क्षेत्र में इन नवसुविधाओं के शुभारंभ से न केवल सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि पुलिस और जनता के बीच संवाद और विश्वास भी और मजबूत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button