Azamgarh news:सरदार पटेल जयंती पर थानाध्यक्षों ने लौहपुरुष के बैनर तले निकाली पदयात्रा
On Sardar Patel Jayanti, the police station heads took out a march under the banner of the Iron Man.

रिपोर्ट:शिवम सिंह
मार्टिनगंज
आजमगढ़ जनपद के मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत सभी थानों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अलग अलग थानों से पदयात्रा निकाल कर एकता एवं एक जुटता का संदेश दिया। वहीं बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिस कर्मियों ने बरदह ब्रह्म बाबा मंदिर होते हुए करीब 500 मीटर की दौड़ लगाई। वहीं दीदारगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाने के समस्त पुलिस कर्मियों ने दीदारगंज चौक से पदयात्रा निकाल लोगों को कानून एवं सुरक्षा का संदेश देते हुए थाना परिसर में यात्रा संपन्न की। वहीं सरायमीर थाना अध्यक्ष निहार नंदन कुमार ने अपने समस्त पुलिस स्टाप संग हाथ में सरदार बल्लभ भाई पटेल का बैनर लेकर यात्रा प्रारंभ की ।तो वहीं फूलपुर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद यादव के नेतृत्व में कोतवाली के समस्त पुलिस कर्मियों ने एकता की पदयात्रा निकाली जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत गणों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई। बताते चले कि स्थानीय तहसील परिक्षेत्र में आने वाले सभी थानों के पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गई इस पदयात्रा आयोजन का मुख्य उद्देश्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत करना था। जिससे इस परेड यात्रा से लोगों में एकता और भाईचारे का संदेश फैले ।क्योंकि आजादी के बाद सरदार पटेल जी द्वारा भारत राष्ट्र को एकजुट एवं मजबूत करने में अमूल्य योगदान रहा था।



