Azamgarh news:राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस ने लगाई मैराथन दौड़

Police organised marathon race on National Unity Day

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

नरसिंह

पवई (आजमगढ़) राष्ट्रीय एकता दिवस पर पवई पुलिस ने दौड़ लगाई। मैराथन की शुरुआत थाना परिसर से हुई। यह दौड़ माहुल रोड और मुख्य बाजार से होते हुए वापस थाने पर समाप्त हुई। समापन पर सरदार पटेल के विचारों तथा देश की एकता के प्रति उनके योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने देश की रियासतों को एक सूत्र में बांधकर भारत को अखंड बनाया। उन्होंने सभी से एकता, अनुशासन और सेवा भावना बनाए रखने का संदेश दिया। इस आयोजन में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र, व.उ.नि. गोपाल जी, एसआई विशाल कुमार चक्रवर्ती, शिवकुमार यादव, कृष्णा मिश्र, राकेश सिंह, अशफाक, रजनीश, अनुपम, शुभम, सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button