आजमगढ़:आवारा पशु सड़कों पर यमराज बनकर घूम रहे हैं, रानी की सराय में पशुओं को पकड़ने का अभियान बेमतलब साबित हो रहा है

रिपोर्ट: चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़:कस्बे की सड़कों पर घूम रहे हैं आवारा पशु वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरे का सबक बन रहा है ।यह मवेशी आजमगढ़ वाराणसी इलाहाबाद हाईवे पर कस्बे में कभी डिवाइडर पर तो कभी सड़कों के बीचो-बीच खड़े हो जा रहे हैं वहीं ब्लॉक की ओर से पशुओं को पकड़ने का अभियान दो चार जगह पर कैटल वहां को खड़ा करके फोटो आदि करके कोरम पूरा किया जा रहा है। ऐसे में देखा जाए तो अगर प्रशासन की ओर से खाना पूर्ति की की जाती इन सड़कों पर आखिरकार इन आवारा पशु कहां से आ जाते या तो पशुओं को इधर से उधर छोड़ा जा रहा है जबकि इन पशुओं के रखना आदि की व्यवस्था हर ब्लॉक स्तर से गौशाला बनाए गए हैं फिर भी यह आवारा पशु सड़कों पर आराम से विचरण कर रहे हैं सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को और राहगीरों को हो रही है आए दिन इनकी वजह से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं,खानापूर्ति कर भूले अभियानशासन स्तर से सड़कों पर आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए निर्देश दिए गए इन निर्देश के तहत मवेशियों को पकड़ा भी गया लेकिन एक दिन अभियान के बाद मवेशियों को पकड़ने की मुहिम दम तोड़ गई और फिर से सड़कों पर आवारा पशु दिखाई देने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button