Deoria news:बेटी बेटों से कम नहीं पूनम टंडन

बेटी बेटों से कम नहीं,पूनम टंडन।
देवरिया‌।
श्रुति कीर्ति बौद्ध कन्या महाविद्यालय शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है। श्रुति कृति स्मृति संस्थान एक महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। शिक्षा से जुड़ना महान कार्य है। शिक्षा प्रगति का रास्ता है। बेटी शिक्षित होती है तो परिवार शिक्षित होता है। देश का विकास ग्रामीण क्षेत्र के विकास में निहित है। ग्रामीण क्षेत्र में महिला शिक्षा का उन्नयन महत्वपूर्ण है। यह देश के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने श्रुति कीर्ति स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित श्याम प्यारी देवी संस्कार पर्व एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बरहज स्थित श्रुति कीर्ति बौद्ध कन्या महाविद्यालय में कहीं। कुलपति ने कहा कि छात्राएं अपने आसपास के परिवारों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। आज देश प्रगति के नए आयाम को प्राप्त कर रहा है। ऐसे में अपनी टेक्नोलॉजी के विकास की जरूरत है। भारत युवाओं का देश है। युवाओं को तकनीकी शिक्षा के प्रति आगे बढ़ना होगा। अभिभावक बेटे बेटियों की शिक्षा को सामान अवसर दे। आज महाविद्यालय में विश्वविद्यालयों में अस्सी प्रतिशत मेडल बेटियों को मिल रहा है। 55 प्रतिशत बेटियां कॉलेज में पढ़ रही है। बेटियां अभिभावक और शिक्षकों के बातों को माने।
बरहज,देवरिया।श्याम प्यारी देवी संस्कार पर्व और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में शिक्षा, सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन, पूर्व विधान परिषद सदस्य जे पी जायसवाल, डॉक्टर अंतिमा जायसवाल ने डॉक्टर अजय मणि, रमेश चंद्र सिंह, वकील सिंह, माधव सिंह, गणेश शंकर शर्मा, नीरज कुमार श्रीवास्तव, देवदत्त कुशवाहा, गोपाल प्रसाद, प्रदीप कुमार, आलोक मल्ल, अशोक कुमार सिंह, प्रबंधक अजय प्रताप यादव को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button