Deoria news:माता-पिता की सेवा ही सच्ची ईश्वर की भक्ति है किरण किशोरी
माता पिता की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति -किरन किशोरी ।
देवरिया।
बरहज: क्षेत्र के गड़ेर में चल रहे श्रीराम कथा के तीसरे दिन रविवार की रात कथा वाचक किरन किशोरी ने राम बन गमन की कथा सुनाते हुए कहा ,कि प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक की घोषणा के बाद दासी मंथरा के बातों में आकर रानी कैकेई ने राजा दशरथ से अपने वरदानों की मांग कर डाली ,जिसके फलस्वरूप प्रभु श्री राम को चौदह वर्ष के लिए वनवास जाना व अपने पुत्र भरत के लिए राजगद्दी ।राजा दशरथ ने बहुत व्यथित मन से प्रभु श्री राम को वन जाने का आदेश दिया । राम ने अपने पिता की आज्ञा मानते हुए तुरंत वन को निकल पड़े ।किरन किशोरी ने राम बन गमन की कथा का बड़ा ही मार्मिक व सजीव चित्रण का वर्णन किया श्रोता भाव विभोर हो गए ।
कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि राम कथा त्याग धर्म व मर्यादा का पालन करना सिखाती है माता पिता को भगवान मान कर उनकी आज्ञा का पालन करना सिखाती है माता पिता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है कथा में प्रधान प्रतिनिधि योगेश्वर शाही चुन्नू सभासद मनोज तिवारी विजय कुमार उपाध्याय रामइकवाल कुशवाहा शशिकान्त गुप्त विशाल गुप्ता मौजूद रहे



