Deoria news: जाम के झाम में घंटे जूझते रहे लोग
People struggled for hours in the traffic jam.
देवरिया।बरहज नगर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लाना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है प्रतिदिन बाजार आएं लोगों एवं राहगीरों को जाम की समस्याया झेलनी पड़ी है।
सोमवार की सुबह जाम में ठहर गया। लोग घंटों फंसे रहे। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे तिराहे से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोड़,व विकासखंड कार्यालय मेन चौक, रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात नियमों के विरुद्ध वाहनों का परिचालन स्टेटस सिबल बन गया है। खासकर बाइक सवार व ई-रिक्शा वालों की मनमानी से स्थिति और विकट हो जा रही थी। जल्दबाजी की होड़ में वह अपने वाहन को किसी भी हद तक जाकर एक-दूसरे के आगे-पीछे, तिरछे खड़े कर दे रहे थे। इसके चलते ऐन वक्त पर ही जाम के झाम से लोगों को दो चार होना पड़ा। बाजार से लेकर सड़कों पर गाड़ियों के लाइन के चलते लोगों को पैदल चलने में भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
बरहज में पटरी व्यवसाईयों के चलते प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। पटरी व्यवसाय करने वाले सड़क के किनारे हीं अपना ठेला खोमचा रखकर बैठ जाते हैं जिससे राहगीरों को प्रतिदिन जाम की समस्या झेलनी पड़ती है।



