Deoria news, मत्स्य जीवी सरकारी समितियां के समस्या का तत्परता से करें निदान वीरू साहनी

मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के समस्या का तत्परता से करें निदान: वीरू साहनी ।
देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में मत्स्य जीवी सहकारी समितियों एवं मत्स्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की प्रगति को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मत्स्य जीवी सहकारी संघ के चेयरमैन वीरू साहनी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघनजी मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, मछुआ दुर्घटना बीमा, मत्स्य जीवी सहकारी समितियों का गठन आदि योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मत्स्य पलक किसान, मछुआ समुदाय को योजनाओं से कैंप लगाकर लाभांवित कराया जाय। लोगों को कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। समितियों को आवंटित नदियों के जलक्षेत्र में चोरी से मत्स्य आखेट पर रोक लगाते हुए तालाबों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाय। श्री साहनी ने कहा कि मछुआरों व मत्स्य पालकों के हित को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। बैठक में मत्स्य जीवी एफएफपीसी के चेयरमैन जितेन्द्र भारत, रामकृपाल साहनी, रामधनी निषाद, रामाश्रय निषाद, शिव प्रसाद निषाद आदि ने भी समस्याओं को इंगित कराया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार मिश्र, सादर नायब तहसीलदार गंगाराम, एल डी एम मैनेजर आर एस प्रेम, मण्डी सचिव दिवाकर उपाध्याय, रितेश शाही, मुकुल मिश्रा , कुलदीप सक्सेना, आशीष साहनी, विजय निषाद, सोनू निषाद आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें। इस अवसर पर मछुआ समुदाय के लोगों ने संघ के चेयरमैन वीरू साहनी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया व भगवान श्री राम व निषाद राज का प्रतिमा भेंट किया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button