मऊ:प्रधानमंत्री ने ट्रेन के शुभारंभ की घोषणा किया तो स्टेशन पर बड़े टीवी स्क्रीन पर वाराणसी में चल रहे कार्यक्रम को देख रहे लोगो ने ताली बजा कर स्वागत किया

घोसी रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेन के आगमन पर ड्राइवर सहित स्टाफ का स्वागतकरते लोग।पहला टिकट खरीदने वाले सैयद असगर इमाम, अपने पुत्र के लिए टिकट खरीदने वाले शिक्षक मुशीर अहमद।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव

घोसी/मऊ:दोहरीघाट इंदराजंक्शन के आमान परिवर्तन रेल मार्ग पर सोमवार को नई ट्रेन के संचालन की वाराणसी/दोहरीघाट से शुभारंभ को लेकर एवं 2.42 बजे जब प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन के शुभारंभ के की घोषणा किया तो स्टेशन पर बड़े टीवी स्क्रीन पर वाराणसी में चल रहे कार्यक्रम को देख रहे लोगो ने ताली बजा कर स्वागत किया।साथ ही ट्रेन के घोसी रेलवे स्टेशन पर 3.25बजे आने पर भीड़ ने जोरदार स्वागत किया।लोगो ने मांग किया कि दोहरीघाट से मुंबई, दिल्ली, छपरा, गोरखपुर, लखनऊ आदि के लिए ट्रेन चलाई जाए।दोहरीघाट से ट्रेन के घोसी आने और ट्रेन की सीटी सुनकर लोग उसको देखने और स्वागत के लिए प्लेटफार्म पर आगये।नगर पंचायत की महिलाकर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर ट्रेन और ड्राइवर ,गार्ड के साथ अन्य का स्वागत किया।भाजपा नेताओं कृपाशंकर सिंह, मुन्ना गुप्ता,रघुनंदन, जेपी सिंह, अनिरुद्ध सिंह,प्रेम वर्मा,रामसूरत चौहान आदि रेल अधिकारी एसीएम वाराणसी प्रशांत कुमार के साथ पोल संख्या17/25पर खड़े होकर स्वागत के लिए खड़े थे,परन्तु नई ट्रेन 100मीटर पहले रुक गयी।सभी तुरंत इंजन के पास पहुंच कर ड्राइवर के साथ अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों को माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर घोसी संघर्ष समिति के अरविंद पाण्डेय, खुर्शीद खान, नौशाद खान,भोला विश्वकर्मा,सन्नू आज़मी, जयहिंद यादव आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button