Deoria news: देव दीपावली पर सरयू आरती से जगमगा उठा सरयू तट

देव दिवाली पर सरयू आरती से जगमगा उठा सरयू तट।
देवरिया।
बरहज,कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी के तट स्थित आरती घाट पर देव दीपावली मनाया गया। घाट पर ग्यारह हजार दीये जलाकर लोगों ने समाज और राष्ट्र के खुशहाली की कामना की। नापा द्वारा आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम में अधिकारियों से लेकर आमजन ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ,सीओ राजेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार दीपक अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार हमें भी दीपक से प्रेरणा लेकर समाज में फैले अंधकार को दूर करना चाहिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक मास में दीपावली के दो पर्व होते हैं। एक जिन्हें मनुष्य मनाता है और दूसरी दीपावली देवताओं द्वारा मनाई जाती है। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहां कि जिस प्रकार दीपक पूरे संसार प्रकाशित करता है। उसी प्रकार दूसरों को सत्य मार्गों पर चने की शिक्षा देनी चाहिए जिससे समाज में फैलने वाले अंधकार को दूर किया जाए।ईओ निरुपमा प्रताप में नगर को साफ एवं सुंदर बनाने में सबसे सहयोग करने की बात कही देव दिवाली को भव्य सुंदर बनाने के लिए विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगोलीी प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें बाबा राघव दास भगवानदास पीजी कॉलेज, सरोजिनी बालिका विद्यालय, पब्लिक वेलफेयर कोचिंग सेंटर ,आर बीटी शिक्षण संस्थान, सरस्वती शिशु मंदिर, जीएम एकादमी
बाबा राघव दास भगवान दास महिला विद्यालय, जेनिथ पब्लिक स्कूल, आरबीटी विद्यालय, सेंट जोसफ विद्यालय श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बाबा गया दास टेक्निकल इंटर कॉलेज सरयू विद्यापीठ छात्राओं ने रंगोली बनाकर इस कार्यक्रम सुंदर बना दिया ।
इस मौके पर समाजसेवी श्याम सुंदर जायसवाल, रमेश तिवारी अनजान, रामेश्वर यादव ,अनूप कुमार शाह ,,मनोज गुप्ता , तहसीलदार अरुण कुमार, थाना अध्यक्ष दिनेश मौर्य, अभिषेक सिंह, पवन मद्धेशिया सरवन कुमार, अमित जायसवाल, महेश यादव, आलोक , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, गणेश मिश्र, सावित्री राय, किरण पाठक के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। सरयूआरती कार्यक्रम की अध्यक्षता, आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आजनेयदास जी महाराज ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button