Deoria news:सात दिवसीय खंड हनुमान चालीसा पाठ का हुआ समापन
सात दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का हुआ समापन।
देवरिया।
बरहज नगर के रुद्रपुर रोड पर स्थित श्री फल हरी जी महाराज सूरदास कुटी पर सात दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आज पूर्णिमा के अवसर पर हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ सूरदास कुटी के महंत रामसुंदर दास जी द्वारा चलाए जा रहे हनुमान चालीसा पाठ के समापन के अवसर पर अनंत पिता आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आजनेयदास जी महाराज सहित अन्य लोगों ने हवन पूजन कर कार्यक्रम को संपन्न कराया साथ है भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया सूरदास कुटी के महंत रामसुंदर दास जी ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से श्रद्धालुओं के सहयोग से चलाया जा रहा है इस अवसर पर अनमोल मिश्रा विशाल द्विवेदी निखिल द्विवेदी सर्वेश तिवारी मुन्ना रावत अरविंद रावत ओमप्रकाश द्विवेदी सहित अन्य श्रद्धालु जन प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ में सहयोग करते रहे।



