Deoria news:कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। देवरिया।
बरहज नगर के सरयू तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालु की भीड़ भोर के 3:00 बजे से लेकर, दोपहर लगभग 2:00 बजे तक लगी रही श्रद्धालु स्नान करने के पश्चात पूजन अर्चन और दान कर रहे थे नगर के मोहन सिंह सेतू, कुटी घाट ,नर्वदेश्वर घाट गौरा, नगर के मुख्य थाना घाट बरहज, तुलसीदास घाट ,जनाना घाट, जहाज घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया नगर के बाईपास चौराहों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था नगर से लेकर घाटों तक जगह-जगह पुलिस पुलिस विभाग के लोग
मुस्तैद रहे बरहज थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य, अपने हमराहियों के साथ पुरे मेले एवं सरयू तट के घाटो का निरीक्षण करते हुए नजर आए। मेला, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button