Deoria news:स्केचिंग कर महिला ने श्रद्धालु महिला के सोने के चैन उडाए

स्नेचिंग चोर महिला ने श्रद्धालु महिला के सोने के चेन उड़ाए।
देवरिया।
बरहज. बुधवार को एक महिला अपनी मा के साथ सरयू स्नान करने आई थी की स्नान करते समय महिला चेन स्नेचर ने महिला के गले से चेन खींच लिया।बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर सूचना से अवगत कराई।हरकत में आई चार महिलाओ में से दो को पकड़ कर थाने लाई और पूछताछ कर रही है।भलुअनी थाना क्षेत्र के बढ़या फुलवारिया निवासी सरोज गिरी पत्नी अंगद गिरी अपने मायके से अपनी माँ के साथ स्नान करने आई थी।जब वह स्नान करके वापस घर लौटने की तैयारी में निकल रही थी तभी चार महिला उसके आसपास दिखी और जबतक वह कुछ समझ पाती उसके गले की चौदह ग्राम की सोने की चेन स्नेचरों ने चोरी कर ली।सूचना पर पुलिस दो महिलाओ को पकड़ कानूनी कार्यवाई में जुटी हुई है।समाचार लिखे जाने तक महिला का चेन नही मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button