jabalpur news:निवाडग़ंज सब्जी मंडी में तीन दुकानों में लगी भीषण आग

होटल में सिलंडर लीक होने से लगी आग, दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

Jनिवाड़गंज सब्जी मंडी में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब सब्जी मंडी में एक होटल में रखा गैस सिलेंडर लीक हो गया और अचानक आग पकड़ ली वही सिलेंडर में आग लगते ही मौके पर भगदड़ की स्तिथि निर्मित हो गई।

जहा देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसके चलते होटल के बाजू की मनियारी की दुकान और सब्जी की दुकान भी आग की चपेट में आ गई।वही तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई जहा मौके पर पहुचीं दमकल की टीम के द्वारा दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया।वही आग लगने के कारण होटल और मनियारी व सब्जी की दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।गनीमत रही की लीक हुआ सिलेंडर आग लगने के चलेते ब्लास्ट नही हुआ ऐसे में एक बड़ा हादसा हो सकता था।बरहाल आग लगने की वजह से तीनों दुकान संचालको को काफी नुकसान होना बताया जा रहा है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button