Azamgarh news:पुष्पनगर में कृषि विभाग द्वारा फार्मर आई डी बनाए जाने के लिए लगा कैम्प
The Agriculture Department organised a camp in Pushpanagar to generate Farmer IDs.

मार्टिनगंज -आजमगढ़:
रिपोर्ट शिवम सिंह
मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के पुष्पनगर गांव स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में गुरुवार को किसानों की फार्मर आई डी बनाने के लिए राजस्व कर्मी और पंचायत विभाग के कर्मचारियों तथा जन सेवा केन्द्र संचालकों ने कैम्प कर आए हुए किसानों को बताया कि किसानों के हित में चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का लाभ जैसे पी एम किसान का लाभ फार्मर आई डी के बिना नहीं ले पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि किसान भाई फार्मर आई डी जन सेवा केन्द्र पर जाकर बनवा लें। इसके लिए किसान आधार कार्ड , खतौनी की छायाप्रति, आधार पर पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ अधिक से अधिक संख्या में किसान भाई जनसेवा केंद्र पर पहुंच कर अपनी फार्मर आई डी बनवा कर लाभ उठाएं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमला देवी, चन्द्रकेश यादव सहायक विकास अधिकारी कृषि,अमित कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक,खुशबू सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी,गोरख नाथ यादव लेखपाल,नीलांजली पंचायत सहायक,राजीव रोजगार सेवक, फिरदौस जनसेवा केंद्र,अंकुर जनसेवा केंद्र उपस्थित थे।



