Deoria news:एस ए आर को लेकर भाजपा की कार्यशाला संपन्न

एस आई आर को लेकर भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न।

देवरिया : गुरुवार, भाजपा कार्यालय औरा चौरी में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, संत राज यादव प्रभारी रहे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने पर , चर्चा की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि एसआईआर का कार्यक्रम घोषित होते ही पार्टी ने भी जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का फैसला किया है। पार्टी बीएलओ की तर्ज पर अपने ब्लॉक लेवल एजेंट बनाएगी। यह बीएलए मतदाता सूची की पड़ताल करने घर-घर जाएंगे। निर्वाचन आयोग से भी समन्वय बनाया जाएगा। फर्जी और दोहरे वोटर हटवाए जाएंगे। नए और खासतौर पर युवा वोटरों के नाम जुड़वाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि एसआईआर को जन आंदोलन के रूप में बदलना चाहिए तथा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाकर, हर एक घर तक पहुंचकर प्रत्येक परिवार का नाम दो बार मिलान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो। उन्होंने बताया कि इस संपर्क अभियान के माध्यम से बूथ समितियों को और भी मजबूत बनाना है।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हर परिस्थिति के लिए तैयार रहता है। हमारे कार्यकर्ता परिश्रमी और पराक्रमी हैं, जो समाज के बीच भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने में जुटे हैं। यह अभियान भी महत्वपूर्ण है, जिसमें सभी की भूमिका पहले की तरह सक्रिय रहनी चाहिए। कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने किया । इस दौरान पूर्व विधायक डा सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संयोजक गंगा शरण पांडे, उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, अजय शाही, अजय कुमार दुबे, महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, कृष्ण नाथ राय, नीरज शाही, जिला मंत्री अरविंद पांडे बबुना, महेश मणि, निर्मला गौतम, अंकुर राय अभिषेक सहित सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक और प्रभारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button