Azamgarh news:दीयों की रोशनी में नहाया निजामाबाद का शिवाला घाट रंगोली प्रतियोगिता भी हुई

Shivala Ghat in Nizamabad was bathed in the light of diyas and a rangoli competition was also held.

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के रूप में मनाते हैं।इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था।इस उपलक्ष्य में लोग दीप दान करते हैं और इसे देवताओं की दिवाली कहते हैं।देव दिवाली हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है जो दिवाली की तरह महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र दिन पर सभी देवी देवता पृथ्वी पर आते हैं और सभी के कष्ट को दूर करते हैं।कार्तिक पूर्णिमा को स्नान और दान का विशेष महत्व है।ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आज देव दिवाली पर निजामाबाद के तमसा तट पर स्थित शिवाला घाट दीयों की रोशनी में नहाया हुआ था।शिवाला घाट को रंगोली और दीयों से सजाया गया था।दीयों की रोशनी में घाट का दृश्य अद्भुत और मनोरम था।शाम को कस्बे वासियों ने तमसा तट पर तमसा आरती की जिसमे कस्बे की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।तमसा तट पर रंगोली प्रतियोगिता हुई जिसमें तमसा आरती वालेंटियर द्वारा जिसमें प्रकाश चौरसिया,संतोष यादव,अशोक यादव,संतोष सोनी,प्रवीण सिंह द्वारा विजेता का चयन किया गया।रंगोली प्रथम स्थान पर आने वाली प्रतियोगी( नारी शक्ति )रंगोली जिसकी विजेता अनुष्का गुप्ता,सिमरन मोदनवाल,शालू मोदनवाल को पत्रकार प्रेमप्रकाश दुबे,शुभम दुबे, ओ पी गुप्ता,रवि पाठक द्वारा पुरस्कार दिया गया गया।दूसरे स्थान पर भावना ग्रुप की रंगोली थी तीसरे स्थान पर गरिमा ग्रुप की रंगोली जिसकी विजेता रिद्धि,अनुष्का और गरिमा को पुरस्कार दिया गया। संचालन जे पी गुप्ता द्वारा किया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button