Azamgarh news:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल
Two youths injured as bike loses control and hits divider on Purvanchal Expressway

आजमगढ़, 06 नवम्बर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, संदीप सिंह पुत्र श्री रामजीत सिंह एवं प्रतीक सिंह पुत्र प्रमोद सिंह, दोनों निवासी ग्राम अनेरा, थाना खजूरी, जिला बलिया, बाइक (संख्या UP60 BA 8467) से बलिया से लखनऊ की ओर जा रहे थे।किलोमीटर संख्या 196.8 पर बाइक चालक को अचानक सुस्ती आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में दोनों युवकों के पैर में चोटें आईं।घटना की सूचना पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का गश्ती दल तत्काल मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौला भेजवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।



