Azamgarh news:प्रतिभा श्रीवास्तव बनीं नगर अध्यक्ष, शिक्षक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
Pratibha Srivastava became the city president, a new executive committee was formed in the teachers' union meeting.

आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नगर इकाई की बैठक गुरुवार को यू.आर.सी. कार्यालय परिसर में जनपदीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं जिलामंत्री श्री जितेंद्र राय के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नामित चुनाव अधिकारी श्री अवधराज सिंह ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में वक्ताओं ने संगठन की नीतियों, उपलब्धियों और शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। श्री अवधराज सिंह ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता को शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का प्रमुख आधार बताया, वहीं श्री केदारनाथ वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बिलरियागंज, ने कहा कि “यदि बंट गए तो बचेंगे नहीं, इसलिए सभी को एक मंच पर आना होगा।”
बैठक के उपरांत श्री अम्बरीष श्रीवास्तव के संयोजन में नगर कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें प्रतिभा श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष चुनी गई मंत्री श्री धनंजय मिश्रा ,कोषाध्यक्ष ,श्रीमती सायमा अंजुम,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह,उपाध्यक्ष ,श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती नूरजहाँ, श्रीमती जीनत फैज, श्रीमती सुनीता सिंह
,संगठन मंत्री , श्रीमती जया श्रीवास्तव
संयुक्त मंत्री , श्रीमती विमला देवी, श्रीमती शाईस्ता, श्रीमती सुनीता यादव,मीडिया प्रभारी , श्री राकेश भारती,ऑडिटर , श्रीमती प्रतिभा,संरक्षक , श्रीमती शशिबाला तिवारी एवं श्री अम्बरीष श्रीवास्तव नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष प्रतिभा श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का आभार जताते हुए आगामी 24 नवम्बर को दिल्ली में प्रस्तावित धरने में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।संविधान के अनुरूप सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक का संचालन श्री अम्बरीष श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम में रीता सिंह, सुनीता सिंह, नम्रता राय, दुर्गावती देवी, अर्शी इश्तेयाक, गीता मिश्रा, रमा सिंह, निर्मल, मोमिना शाहीन, फरहीन, नीता जायसवाल, रीता मिश्रा, सबीहा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।



