Azamgarh encounter:आजमगढ़ में पुलिस-एसटीएफ की मुठभेड़,एक बदमाश घायल, तीन फरार

Police-STF encounter in Raunapar area, one criminal injured, three absconding

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना अंतर्गत जोकहरा गांव के पास पुलिया पर शुक्रवार को एसटीएफ, जनपद आजमगढ़ की स्वाट टीम तथा थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की सक्रिय रूप से तलाश कर रही है। घायल बदमाश को पुलिस टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि थाना रौनापार पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।पुलिस ने घटनास्थल से अस्त्र-शस्त्र और कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल घायल बदमाश की पहचान और आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button