Jabalpur news:यश घनघोरिया बने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, मिले 3 लाख 13 हजार 730 वोट

मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर की पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की है। यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं।15 लाख युवाओं ने भरे थे मेंबरशिप फार्म 18 अप्रैल को एमपी में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी।ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरे,

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button