Azamgarh news:संग्रामपुर डीहपुर मीरअहमदपुर मार्ग को पुनर्निर्माण की दरकार 

Sangrampur Dehpur Mir Ahmedpur road needs reconstruction.

मार्टिनगंज -आजमगढ़ :

रिपोर्ट शिवम सिंह

विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज के संग्रामपुर वाया डीहपुर मीरअहमदपुर शाहजादा मार्ग दूरी लगभग तीन किलोमीटर यह मार्ग बरदह बूढ़नपुर मार्ग के संग्रामपुर से निकलकर डीहपुर से होते हुए मीरअहमदपुर शाहजादा तक जाता है मार्ग वर्तमान में कूटकर असंख्य गड्ढों में तब्दील हो गया है।मार्ग की गिट्टियां भी उखड़ कर चारो तरफ बिखर गई हैं मार्ग से प्रतिदिन क्षेत्र के अगल बगल के गांवों के लोग इस मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाते हैं। इस मार्ग से छात्र ,किसान, व्यापारी यात्रा करते हैं।हल्की सी भी वर्षा हो जाने से मार्ग में बने गड्ढों में जलजमाव हो जाता है जिससे लोगों के वाहन इन गड्ढों में फंस जाते हैं कभी कभी वाहन बिगड़ भी जाते हैं। क्षेत्र के कृष्णा वर्मा,राजन पांडेय, धीरेन्द्र सिंह, उमेश सिंह एडवोकेट ,अब्दुल्ला, मनोज यादव, मोहम्मद तारिक, राजेश मौर्य,धीरज मिश्र आदि ने सुगम यात्रा के लिए मार्ग को अतिशीघ्र बनाए जाने की शासन प्रशासन से मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button