Azamgarh news:मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला आयोग सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने किया जहानागंज के विद्यालयों का निरीक्षण
व्यवस्थाओं से हुई संतुष्ट, बच्चों को दिया प्रेरणादायक संदेश

जहानागंज (आजमगढ़)। नगर पंचायत जहानागंज बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज का निरीक्षण शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया और बच्चों से संवाद स्थापित कर उन्हें मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रियंका मौर्या सबसे पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने छात्राओं से रहन-सहन, भोजन, पेयजल, सुरक्षा और शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि “मैं इससे पहले तीन बार इस विद्यालय का निरीक्षण कर चुकी हूं, लेकिन इस बार यहां की व्यवस्थाएं काफी बेहतर मिलीं। शिक्षक पूरी तरह से उपस्थित हैं, भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक है और पानी की व्यवस्था भी ठीक है।इसके बाद उन्होंने पास ही स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी, विज्ञान कक्ष, स्मार्ट क्लास और स्वच्छ, हरा-भरा परिसर देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “यह विद्यालय इस बात का प्रमाण है कि हमारे सरकारी स्कूल किसी भी निजी विद्यालय से कम नहीं हैं। यहां की स्वच्छता, अनुशासन और शिक्षकों की मेहनत छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी देती है।डॉ. मौर्या ने छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए कहा कि “आप सभी पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन करें। शाम को घर जाकर पढ़ाई की पुनरावृत्ति करें और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा।” तथा विद्यालय की व्यवस्था से प्रसन्न होकर विद्यालय की शिक्षक डॉ विवेक सिंह को प्रियंका मौर्या ने साल भेंट करके सम्मानित भी किया,इस अवसर (एसडीएम), खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे, कस्तूरबा विद्यालय की प्रधानाचार्या चंद्रा राय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या श्यामलता सिंह, डॉ. विवेक सिंह, प्रियंका सिंह, शशिकला, राम सिंह, सुनीता सिंह सहित दोनों विद्यालयों के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रियंका मौर्या ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और आत्मरक्षा से संबंधित जागरूकता संदेश भी दिए तथा विद्यालयों के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा।



