Deoria news, ट्रक की ठोकर से महिला हुई घायल

ट्रक की ठोकर से महिला हुई घायल।
देवरिया।
बरहज नगर के देवरिया बाईपास रोड पर पचौहा के समीप एक महिला को ट्रक में ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया गया मिली जानकारी के अनुसार महिला बरहज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मईलौटा निवासी संगीता देवी 40 वर्ष पत्नी रमेश प्रजापति बायपास रोड पर जा रही थी अचानक पीछे से आ रही ट्रक में ठोकर मार दिया ठोकर लगते ही जमीन पर गिर कर तडफडाने लगी, आसपास एवं परिवार के लोगों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंचकर ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button