Deoria news: ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को उप जिला अधिकारी ने दी जानकारी

ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को उप जिलाधिकारी ने दी जानकारी।
देवरिया
सलेमपुर ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के बूथ संख्या 76 और 77 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव से संबंधित गणना प्रपत्रों का वितरण करते हुए मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया और उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और हर मतदाता की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि वे बिना किसी दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें तथा शांति, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखें।
इस मौके पर उन्होंने बूथ स्तर पर नियुक्त कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदान और मतगणना से जुड़े सभी दस्तावेज सही ढंग से तैयार किए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदान केंद्रों पर सुविधा, सुरक्षा और
, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button