Deoria news:गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा।
देवरिया।
गांधी सभागार, विकास भवन देवरिया में आज मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जनपद के ग्रामीण एवं शहरी निकायों में गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबंधन की समीक्षा हेतु आहूत की गई थी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ,समस्पशुचिकित्सा एवं उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण तथा सभी नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालन आख्या की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रगति से अवगत कराया। बैठक में बृहद गो संरक्षण केंद्र सुकरौली, अस्थायी गो आश्रय स्थल हरपुरकला, भैसाडाबर एवं घंटी में सिक रूम निर्माण तथा अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए ग इसके साथ ही, निराश्रित गोवंश की संख्या 30 से कम वाले गो आश्रय स्थलों को बंद करने, एस.एफ.सी. पूलिंग, शीत ऋतु में पशुओं की सुरक्षा, खाद व पराली संग्रहण, गोबर उत्पादन एवं उपयोग, चारागाह विकास, साइलेंज निर्माण तथा संकेन्द्रित चारे की उपलब्धता और भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गो आश्रय स्थलों की अवस्थापना सुविधाओं, संचालन एवं प्रबंधन से संबंधित समस्त जानकारी समय से पोर्टल पर अपलोड करें तथा सभी कार्यों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button