आजमगढ़ के हरिऔध कला केन्द्र में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन व लघु फिल्म का प्रदर्शन
Mass singing of 'Vande Mataram' and screening of a short film at Hariaudh Kala Kendra

आजमगढ़ 07 नवम्बर: राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन एवं स्वदेशी का संकल्प कार्यक्रम मा0 प्रधानमंत्री जी अध्यक्षता में दिल्ली में एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा दिल्ली में एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकभवन लखनऊ में लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन के पश्चात् वंदे मातरम् के इतिहास से सम्बन्ध में सम्बोधन किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजीव पाठक की उपस्थिति में देखा गया। इसके साथ ही वंदे मातरम् पर आधारित लघु फिल्म को देखा गया।राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम्’’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 07 नवम्बर, 2025 से 07 नवम्बर, 2026 तक भव्यतापूर्ण ढंग से समारोह मनाया जायेगा। शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में उक्त समारोह पूरे प्रदेश में चार चरणों यथा- प्रथम चरण-दिनांक 07 से 14 नवम्बर, 2025 तक, द्वितीय चरण (गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के साथ) दिनांक 19 से 26 जनवरी 2026 तक, तृतीय चरण (हर घर तिरंगा-2026 के साथ) दिनांक 07 से 15 अगस्त, 2026 तक और चौथा चरण (समापन समारोह) – दिनांक 01 से 07 नवम्बर, 2026 तक भव्य ढंग से मनाया जायेगा।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा कम्पोजिट विद्यालय एलवल, जू0हाई0 स्कूल जाफरपुर एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़ के छात्र/छात्राएं एवं संबंधित विद्यालयों के अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।



