आज़मगढ़ में महिला आयोग सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या का औचक निरीक्षण, सभी संस्थानों की व्यवस्थाएं संतोषजनक
Women Commission member Dr. Priyanka Maurya's surprise inspection in Azamgarh, arrangements of all institutions found satisfactory

आजमगढ़ 07 नवम्बर: उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य डा० प्रियंका मौर्या द्वारा जनपद आजमगढ़ में आज जनसुनवाई तथा भ्रमण/निरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक जहानागंज जनपद आजमगढ़ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पायी गयी। अध्ययन अध्यापन का कार्य सकुशल था, बच्चे खुशहाल थे। इसके उपरान्त प्राथमिक विद्यालय जहानागंज एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का महोदया द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। सारी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित मिली। इसके बाद महोदया द्वारा जिला कारागार आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में सारी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित मिली। महोदया द्वारा शौचालय की साफ-सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया, रसोई घर की सारी व्यवस्थाएं सही पायी गयी। इसके पश्चात मा0 सदस्य द्वारा जिला महिला अस्पताल आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया। महोदया द्वारा मरीजों से मिलकर उनका हालचाल पूछा गया। अस्पताल की सारी व्यवस्थाएं ठीक थी। इसके उपरान्त मा० महोदया एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मा० महोदया द्वारा केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया तथा नवजात कन्याओं को रोली चन्दन लगाकर स्वागत किया गया। उपहार स्वरूप बेबी किट, कम्बल, मिठाई भेंट की गयी तथा माला पहनाया गया। इस अवसर पर मा० महोदया द्वारा महिलाओं को स्वालम्बी और आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे मुख्यमत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) आदि के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित उपजिलाधिकारी महोदय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महिला थानाध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी, वन स्टॉप सेन्टर के समस्त कार्मिक उपस्थित रहें।



