आजमगढ़ में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोपी गिरफ्तार
Accused of damaging Ambedkar statue arrested

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल
महराजगंज/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के दशराजपट्टी गांव में स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा को शुक्रवार की रात गांव के ही एक नशेड़ी युवक द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया । शनिवार को सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए और धरना प्रदर्शन का मन बना लिया । जिसकी जानकारी कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य को हुई तो वे तत्काल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दिया तथा गांव के अनिल कुमार पुत्र श्रीकांत द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर गांव के ही महेंद्र राम पुत्र रामबली को दोपहर में गिरफ्तार कर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करा दिया ।



