Azamgarh news:राजस्व अधिकारी के न पहुंचने से उतरे फरियादियों के चेहरे,समाधान दिवस पर आये कुल ग्यारह मामले किसी भी मामले का नही हुवा निस्तारण

The faces of the complainants fell due to the non-arrival of the Revenue Officer, a total of eleven cases came on the Samadhan Diwas, none of the cases were resolved.

अहरौला/आजमगढ़ । स्थानीय थाना अहरौला में आज समाधान दिवस के दिन कुल ग्यारह प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधित पड़े । जिसके निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियो को सौप दिया गया किन्तु समाधान दिवस पर तहसील स्तर पर कोई अधिकारी उपस्थित नहीं रहा जिसे लेकर जनता मे मायूसी देखने को मिली वही कुछ कानूनगो भी मौजूद नहि थे और न ही कई लेखपाल की भी उपस्थिति देखने को मिली । जिसके कारण मौके पर फरियादियों की सुनवाई नहीं हो सकी । इस मौके पर थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार और सब इंस्पेक्टर रविन्द्र पाण्डेय द्वारा समाधान दिवस को संचालित किया गया। और फरियादियों की फरियाद सुनी और उसके निस्तारण के राजस्व के लेखपाल को दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button