Deoria news:भलुअनी की बेटी ने, ताई कमांडो में जीता सिल्वर मेडल लोगों ने दी बधाई

भलुअनी की बेटी ने ताइक्वांडो में जीता सिल्वर मेडल, लोगों ने दी बधाई
देवरिया।
भलुअनी, देवरिया । लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पांच से आठ नवंबर के बीच आयोजित ओपेन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में क्षेत्र के सिंहपुर ग्रामप्रधान राजेश यादव की बिटिया अमृता यादव ने परचम लहराया है। अमृता ने अंडर-17 के 55 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया था । प्रतियोगिता के विभिन्न दौर में अमृता ने अपने आत्मविश्वास, फुर्ती और सटीक तकनीक के दम पर प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। जीत के बाद अमृता ने कहा कि यह सफलता उनके कोच, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन का परिणाम है। इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए निफा जिलाध्यक्ष एवं स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी (यूथ ब्रिगेड) के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य ने संस्था की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र की बेटी की यह सफलता अन्य बेटियों के लिए खेल के क्षेत्र में आत्मविश्वास एवं प्रेरणा प्रदान करेगी ।
उन्होंने अमृता द्वारा नेशनल स्तर पर स्थान बनाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभाशाली बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
भरत वर्मा, विनोद सिंह गुड्डू, मनोज मद्धेशिया, दिनेश गुप्ता, शौर्य कुमार सिंह, अभिषेक गुप्ता, चंद्रभान वर्मा, राजेश गुप्ता, रामप्रवेश मद्धेशिया एवं संजय वर्मा आदि ने बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button