Azamgarh news :“मैं राहगीर जिम्मेदार हूँ” अभियान के अंतर्गत यातायात जागरूकता एवं सुधार कार्यक्रम हुआ आयोजित

“मैं राहगीर जिम्मेदार हूँ” अभियान के अंतर्गत यातायात जागरूकता एवं सुधार कार्यक्रम हुआ आयोजित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री विवेक त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात श्री शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में यातायात माह-2025 के अवसर पर आज शनिवार को जनपद आजमगढ़ में “मैं राहगीर जिम्मेदार हूँ” शीर्षक से जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।
अभियान के अंतर्गत आज रेडियो एफएम के माध्यम से जनपदवासियों से यह अपील की गई कि वे स्वयं बताएं कि जनपद के किन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था से संबंधित सबसे अधिक समस्याएँ हैं।
जनता द्वारा सुझाए गए स्थानों के आधार पर थानावार सूची तैयार कर ली गई है। पब्लिक डिमांड के अनुसार आज सायं 05:30 बजे से जनपद के सभी थानों में चिन्हित स्थलों पर यातायात सुधार हेतु प्रवर्तन कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
“सुरक्षित यात्रा कैसे होगी – यातायात जागरूकता से होगी” इस अवसर पर जनपद में प्रशिक्षणरत महिला रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक संकेतों व प्रतीकों के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
महिला आरक्षियों ने लोगों को सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा पालन तथा ट्रैफिक सिग्नल के अनुपालन का महत्व समझाया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: “सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि हर राहगीर की साझा जिम्मेदारी है।”जनपद पुलिस द्वारा यह निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि यातायात व्यवस्था को जनता की सहभागिता से अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button