Azamgarh news :प्रतिबंधित पशु, अवैध तमंचा, कारतूस, चापड़, इलेक्ट्रानिक तराजू व लकड़ी के ठीहा के साथ एक गिरफ्तार

प्रतिबंधित पशु, अवैध तमंचा, कारतूस, चापड़, इलेक्ट्रानिक तराजू व लकड़ी के ठीहा के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज शनिवार को उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह के साथ रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/ ईनामिया, चेकिंग संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति हेतु रात्रि भ्रमण में मामूर होकर चुनहवा तिराहे पर मौजूद था कि मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि दो व्यक्ति एक प्रतिबंधित पशु को वध करने के लिये लेकर पैदल रौजासैफन पट्टी गांव की तरफ से खालिसपुर की खजूर वाली बाग की तरफ जा रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को प्रतिबंधित पशु के साथ पकड़ लिया तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति द्वारा अपना नाम आदिल पुत्र इश्तियाक निवासी कुरैशनगर, कस्बा जीयनपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष बताया गया। जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया तथा फरार हुए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसका नाम रईस पुत्र रियाजुद्दीन निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया । पकड़े गये व्यक्ति आदिल उपरोक्त को समय करीब 05.00 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 451/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 बनाम 1.आदिल पुत्र इश्तियाक निवासी कुरैशनगर कस्बा जीयनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 2. रईस पुत्र रियाजुद्दीन निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ व मु0अ0सं0 452/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम आदिल पुत्र इश्तियाक निवासी कुरैशनगर कस्बा जीयनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ व मु0अ0सं0 453/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम रईस पुत्र रियाजुद्दीन निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button